हिंदी भाषियों का पलायन
हिंदी भाषियों का पलायन: हिंदुस्तान में अब हिंदी भाषियों के लिए शायद अब बेगाना हो रहा है, हिंदी भाषियों पर हो रहे लगातार हमले से तो ऐसा ही लगता है | राजनैतिक इच्छा शक्ति की कमी का खामयाजा हमेशा जनता को ही भुगतना पड़ता है | चाहे वो पुर्वति या वर्तमान की सरकार हो, आखिर कबतक आम और गरीब जनता इनका शिकार बनती रहेगी | राजठाकरे की पार्टी MNS ने जब २००८ में हिंदी भाषियों पर हमला किया था, तो कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और अब बीजेपी ने | सरकारे बदल जाती है लेकिन कमजोर और गरीबों का शोषण करना नहीं रुकता | राजठाकरे और अल्पेश के संरक्षण में सरकारे जी-जान लगा देती है, पर जनता की कोई खबर लेने वाला नहीं सिर्फ राजनीती उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ही उन्हें याद किया जाता है | जिन हिंदी भाषियों को आज वहाँ से भगाया जा रहा है, वो ये कैसे भुलजाते है उनके राज्य के विकास और तरक्की में उनका अहम् योगदान है | आज वो सभी राज्य जो विकास में सभी राज्यों से आगे है वो इन हिंदी भाषियों की वजह से ही है | ऐसे राज्य जो आज आराम से दो वक्त की रोटी खा पा रहे है उसमे हिंदी भाषियों का अहम्...